कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) 2026 का 26वां मैच प्रोविडेंस क्रिकेट स्टेडियम में जमैका किंग्समेन और गुयाना अमेजन वॉरियर्स के बीच खेला गया। गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने 8 विकेट से जीत हासिल की।

Advertisement

गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए जमैका किंग्समेन ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 159 रन बनाए थे। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए हसन खान ने मात्र 29 गेंदों पर 6 छ्क्के और 2 चौकों की मदद से नाबाद 62 रन की पारी खेली। इसके अलावा माज सदाकत ने 34 गेंदों पर 35 रन बनाए। केसी कार्टी ने 18, किमो पॉल ने 15, ओडियन स्मिथ ने 13 और उस्मान खान ने 10 रन बनाए।

अमेजन वॉरियर्स के लिए ड्वेन प्रिटोरियस और खेरी पियरे ने 2-2 विकेट लिए। मोहम्मद नबी को एक विकेट मिला।

160 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी गुयाना अमेजन वॉरियर्स को सलामी बल्लेबाजों रहमानुल्लाह गुरबाज और मावेंद्र दिनदयाल ने पहले विकेट के लिए 4.3 ओवर में 46 रन जोड़कर मजबूत शुरुआत दी। दिनदयाल 17 गेंदों पर 4 छक्के और 1 चौके की मदद से 33 रन बनाकर आउट हुए। गुरबाज ने अर्धशतक लगाया। वह 35 गेंदों पर 3 छक्के और 5 चौके की मदद से 54 रन बनाकर आउट हुए। गुरबाज दूसरे विकेट के रूप में 12.2 ओवर में 114 के स्कोर पर आउट हुए। इसके बाद अमेजन ने विकेट नहीं गंवाया। कप्तान शाई होन ने 35 गेंदों पर नाबाद 39 और शिमरोन हिटमायर ने 17 गेंदों पर नाबाद 30 रन बनाकर और 30 गेंदों पर नाबाद 46 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 8 विकेट से जीत दिला दी। अमेजन वॉरियर्स ने 17.2 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 160 का विजयी लक्ष्य हासिल कर लिया।

अमेजन वॉरियर्स के लिए ड्वेन प्रिटोरियस और खेरी पियरे ने 2-2 विकेट लिए। मोहम्मद नबी को एक विकेट मिला।

Also Read: LIVE Cricket Score

गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने सीजन के पांचवें मैच में पांचवी जीत हासिल की। टीम 10 अंक के साथ दूसरे स्थान पर चली गई है। जमैका की सीजन के नौवें मैच में पांचवीं हार थी। टीम तीसरे नंबर पर है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार