कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) 2026 के 24वें मैच में एंटिगुआ एंड बारबुडा फॉल्कंस ने त्रिनबागो नाइट राइडर्स को एक रोमांचक मुकाबले में 8 रन से हरा दिया। एंटिगुआ की जीत में हसन नवाज की अर्धशतकीय पारी की अहम भूमिका रही।

Advertisement

त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए एंटिगुआ एंड बारबुडा फॉल्कंस ने हसन नवाज की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 4 विकेट पर 183 रन बनाए थे। नवाज ने 48 गेंदों पर 3 छक्कों और 9 चौकों की मदद से 76 रन बनाए। कप्तान मोईन अली ने 24 गेंदों पर 1 छक्का और 3 चौकों की मदद से नाबाद 32 रन बनाए। इविन लुईस ने 24 और रखिम कॉर्नवाल ने 20 रन बनाए।

त्रिनबागो की तरफ से अकील हुसैन, लाहिरू कुमारा, उस्मान तारिक और जस्टिन ग्रीव्स ने 1-1 विकेट लिए।

184 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी त्रिनबागो की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने 40 के स्कोर पर अपने 3 और 57 के स्कोर पर शुरुआती 4 विकेट खो दिए। रन रेट बेहतर होने के बावजूद लगातार गिरते विकेटों की वजह से त्रिनबागों पर दबाव बढ़ता गया।

मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने शुरुआती नुकसान से उबारते हुए टीम को जीत दिलाने की भरसक कोशिश की, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली। कप्तान निकेलस पूरन (10 गेंदों पर 22 रन), किरोन पोलार्ड (36 गेंदों पर 41 रन) और जोशुआ डी सिल्वा के 31 गेंदों पर 5 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 54 रन की पारी की बदौलत त्रिनबागो 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 तक पहुंच सकी और 8 रन से मैच हार गई।

184 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी त्रिनबागो की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने 40 के स्कोर पर अपने 3 और 57 के स्कोर पर शुरुआती 4 विकेट खो दिए। रन रेट बेहतर होने के बावजूद लगातार गिरते विकेटों की वजह से त्रिनबागों पर दबाव बढ़ता गया।

Also Read: LIVE Cricket Score

इस जीत के साथ एंटिगुआ अंक तालिका में पहले स्थान पर चली गई है। एंटिगुआ के 9 मैचों में 5 जीत के साथ 11 अंक हो गए हैं। त्रिनबागो इस हार के बाद छठे नंबर पर है। त्रिनबागो 8 मैचों में सिर्फ 2 जीत हासिल कर सकी है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार