कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL 2026) में बारबाडोस ट्राइडेंट्स (Barbados Tridents) के युवा ऑलराउंडर जोहान लेने (Johann Layne) ने अपनी शानदार गेंदबाजी से खूब प्रभावित किया। गयाना अमेजन वॉरियर्स (Guyana Amazon) के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने एक ऐसी गेंद डाली, जिसने बल्लेबाज को चकमा देते हुए स्टंप भी साथ में ही उड़ा डाला।

Advertisement

CPL 2026 का 35वां मुकाबला सोमवार (14 सितंबर) को बारबाडोस ट्राइडेंट्स और गयाना अमेजन वॉरियर्स के बीच खेला गया। बारबाडोस ट्राइडेंट्स ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए गयाना को 6 विकेट से हरा दिया।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी गयाना अमेजन वॉरियर्स की बल्लेबाजी बिल्कुल भी उम्मीदों के मुताबिक नहीं रही और पूरी टीम 18.1 ओवर में 99 रन पर सिमट गई। बारबाडोस की ओर से जोहान लेने और अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर अल्लाह गजनफर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन-तीन विकेट अपने नाम किए।

इसी दौरान गयाना अमेजन वॉरियर्स की पारी के 13वें ओवर में जोहान लेने ने रोनाल्डो अलीमोहामेद को ऐसी खूबसूरत गेंद डाली, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। वेस्टइंडीज के 23 वर्षीय बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने गेंद को बल्लेबाज की तरफ अंदर की ओर लाया और इसके बाद गेंद ने आखिरी समय पर बाहर की ओर अपनी दिशा बदल दी।

अलीमोहामेद गेंद की इस हरकत को समझ नहीं पाए और गेंद उन्हें चकमा देते हुए सीधे ऑफ स्टंप से जा टकराई। गेंद लगते ही स्टंप जोर से उखड़ा और हवा में काफी दूर जाकर गिरा। 

VIDEO:

Also Read: LIVE Cricket Score

गयाना के 99 रन पर ऑलआउट होने के बाद बारबाडोस ट्राइडेंट्स के सामने जीत के लिए 100 रन का लक्ष्य था। टीम ने इस लक्ष्य का पीछा करते हुए 14.5 ओवर में 4 विकेट खोकर इसे हासिल कर लिया और मुकाबला 6 विकेट से अपने नाम कर लिया। बारबाडोस की जीत में ब्रैंडन किंग की नाबाद पारी का भी अहम योगदान रहा। उन्होंने 42 गेंदों में नाबाद 44 रन बनाए और टीम को आसानी से लक्ष्य तक पहुंचा दिया।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार