रविवार (23 अगस्त) को त्रिनबागो नाईट राइडर्स (TKR) और मौजूदा चैंपियन बारबाडोस ट्राइडेंट्स के बीच तारौबा के ब्रायन लारा क्रिकेट अकेडमी में कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) 2020 का नौंवा मुकाबला खेला जाएगा।  यह मुकाबला भारतीय समयनुसार 7:30 बजे से खेला जाएगा।

Advertisement

दोनों टीमों ने इस टूर्नामेंट में अभी तक दो-दो मैच खेले है। जहां त्रिनबागो नाईट राइडर्स ने शुरुआत के अपने दोनों मैच जीते है तो वहीं बारबाडोस ट्राइडेंट्स को अपने पहले मैच में जीत तो वहीं दूसरे में हार का सामना करना पड़ा है।

Advertisement

Head To Head रिकॉर्ड 

सीपीएल के इतिहास में आज तक दोनों टीमों के बीच 15 मुकाबले खेले गए है जिसमें त्रिनबागो नाईट राइडर्स की टीम ने 8 बार तो वहीं बारबाडोस की टीम ने 7 बार जीत हासिल की है।


त्रिनबागो नाईट राइडर्स

शुरुआत के दोनों मैचों को जीतकर नाईट राइडर्स के हौसले बुलंद है। पहले मैच में उन्होंने गुयाना अमेजॉन वारियर्स को 4 विकेटों से मात दी तो वहीं दूसरे मुकाबले में जमैका तलावहास को 7 विकेटों से हराया। दोनों ही मुकाबले में जीत के हीरो रहे सुनील नारायण ने लगातार 2 मैचों में अर्धशतक जमाया। इसके अलावा कॉलिन मुनरो ने भी पिछले मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी की।

Advertisement

इस मैच में भी सबकी नजर सुनील नारायण पर होगी। इसके अलावा पोलार्ड और ड्वेन ब्रावो से भी ऑलराउंड प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। गेंदबाजों ने पिछले मुकाबलों में ठीकठाक प्रदर्शन की है। 

संभावित प्लेइंग इलेवन

कीरोन पोलार्ड (कप्तान), लेंडल सिमंस, सुनील नारायण, कॉलिन मुनरो, डैरेन ब्रावो, टिम सिफर्ट (विकेटकीपर), ड्वेन ब्रावो, सिकंदर रजा, फवाद अहमद, अली खान, जेडन सिल्स।


Advertisement

बारबाडोस ट्राइडेंट्स 

अपने पहले मुकाबले में बारबाडोस की टीम ने राशिद खान और मिशेल सैंटनर के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर मैच 6 रनों से अपने नाम किया था लेकिन दूसरे मुकाबले में सेंट लूसिया जॉक्स के हाथों उन्हें 7 विकेटों की करारी हार मिली है। ऐसे में बारबाडोस की टीम फिर से जीत की पटरी पर वापस आना चाहेगी।

बारबडोस की टीम के सबकी नजर अफगानी ऑलराउंडर राशिद खान पर होगी तो वहीं बल्लेबाजी में टॉप आर्डर में जॉनसन चार्ल्स और शाई होप को कमाल दिखाना होगा। पहले मैच में मैन ऑफ द मैच रहे मिचेल सैंटनर से भी सबको बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

Advertisement

संभावित प्लेइंग इलेवन

जेसन होल्डर (कप्तान), जॉनसन चार्ल्स, शाई होप (विकेटकीपर), कोरी एंडरसन, काइल मेयर्स, जस्टिन ग्रीव्स, रेमन रीफर, एश्ले नर्स, मिचेल सेंटनेर, राशिद खान, हेडन वॉल्श जूनियर 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार