इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रेग ओवरटन शायद ही कभी मैदान पर इतना झल्लाए हों जितना उन्हें वार्विकशायर और समरसेट के बीच खेले गए मैच के दौरान झल्लाहट में देखा गया था। दिन के पहले दिन के खेल के दौरान, दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने 22 ओवर फेंके, 57 रन लुटाए और एक भी विकेट नहीं लिया।

Advertisement

ओवरटन गेंदबाजी करते-करते काफी झल्ला गए थे और दिन के 85वें ओवर के दौरान ओवरटन ने नॉन-स्ट्राइकर मैथ्यू लैम्ब को विवादास्पद अंदाज में रन आउट करने की कोशिश की। लेकिन फिर, समरसेट टीम के कप्तान टॉम एबेल ने अपील को आगे नहीं बढ़ाया और बल्लेबाज को आगे खेलने का मौका दिया।

Advertisement

खैर, यह अकेली घटना नहीं थी जिसने फैंस का ध्यान खींचा। मैच के 9वें ओवर के दौरान ओवरटन ने पूरी तरह से आपा खो दिया था। बल्लेबाज विल रोड्स ने गेंद को वापस गेंदबाजी की दिशा में मारा। ओवरटन ने गुस्से से गेंद को वापस बल्लेबाज की ओर फेंकने की कोशिश की। लेकिन वो ढंग से गेंद को कलेक्ट नहीं कर पाए और इसके बाद उन्होंने अपनी निराशा प्रकट की।

वारविकशायर की ओर से पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 283 रन बना लिए हैं। उनकी टीम से तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतक बनाया, समरसेट के गेंदबाज पूरे दिन विकेट के लिए तरसते हुए नजर आए। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि दूसरे दिन क्रेग ओवरटन और उनकी टीम शायद मैच में वापसी करे।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार