Cricket Australia Test XI 2023: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2023 की अपनी टेस्ट प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। टीम में इंग्लैंड के 3 खिलाड़ी, ऑस्ट्रेलिया और भारत के 2-2 खिलाड़ी, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका,श्रीलंका औऱ आयरलैंड के 1-1 खिलाड़ी को शामिल किया है।

 
Advertisement

ओपनर के तौर पर उस्मान ख्वाजा औऱ दिमुथ करुणारत्ने को चुना गया है। ख्वाजा ने इस साल टेस्ट में सबसे ज्यादा 1210 रन बनाए, वहीं करुणारत्ने  6 मैच में 608 रन। इसके बाद मिडल ऑर्डर में केन विलियमसन, जो रूट औऱ हैरी ब्रूक हैं। तीनों ने इस साल मिडल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया।

Advertisement

आयरलैंड के लोर्कन टकर को विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर चुना है। टकर ने बांग्लादेश,श्रीलंका और इंग्लैंड के खिलाफ हुए टेस्ट मैच में संघर्ष भरी पारियां खेली और ठीकठाक विकेटकीपिंग की। जिसके चलते उन्हें टीम में जगह मिली।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ऑलराउंडर के तौर पर रविंद्र जडेजा को चुना है औऱ स्पेशलिस्ट स्पिनर रविचंद्रन अश्विन है। तेज गेंदबाजी में ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस हैं, जिन्होंने इस साल 11 मैच में 11 विकेट लिए। कमिंस ही इस टीम के कप्तान हैं, उनकी अगुआई में ऑस्ट्रेलिया ने इस साल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की ट्रॉफी जीती थी। इसके अलावा कागिसो रबाडा औऱ स्टुअर्ट ब्रॉड दो अन्य तेज गेंदबाज हैं।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की 2023 की टेस्ट इलेवन

Also Read: Live Score

Advertisement

उस्मान ख्वाजा, दिमुथ करुणारत्ने, केन विलियमसन, जो रूट, हैरी ब्रूक, लोर्कन टकर, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, पैट कमिंस, कागिसो रबाडा और स्टुअर्ट ब्रॉड।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार