नई दिल्ली, 30 अप्रैल| क्रिकेट जगत ने ऋषि कपूर के निधन पर गहरा शोक जताया है जिनका गुरुवार सुबह 67 साल की उम्र में कैंसर के कारण निधन हो गया। ऋषि को बुधवार रात को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऋषि कपूर के निधन की खबर अभिनेता इरफान खान की मौत के एक दिन बाद आई। बुधवार को इरफान खान का निधन हो गया था।

Advertisement

ऋषि कपूर अपने पीछे पत्नी नीतू, बेटे रणबीर कपूर और बेटी रिद्धिमा को छोड़ गए हैं।

Advertisement

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने ट्वीट किया, "यह अवास्तविक और अविश्वस्नीय है। कल इरफान खान और आज ऋषि कपूर जी। यह बात पचा पाना मुश्किल है कि एक लीजेंड आज चला गया। उनके परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।"

पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने लिखा, "ऋषि जी की मौत की खबर सुनकर काफी दुखी हूं। मैं उनकी फिल्में देखकर बढ़ा हुआ था और जब भी हम मिलते थे तो वो काफी अच्छे से मिलते थे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। नीतू जी, रणबीर और उनके पूरे परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं।"

भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने लिखा, "ऋषि कपूर जी की खबर सुनकर काफी दुख हो रहा है। उनके परिवार को संवेदनाएं।"
पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज मदनलाल ने लिखा, "यह खबर बेहद सदमा देने वाली है। यह नहीं मान सकता कि ऋषि कपूर जी चले गए। 2020 काफी खराब रहा है।"

मौजूदा समय में भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री ने ट्वीट किया, "स्तब्ध करने वाली बात है। ऋषि कपूर जी के साथ कभी भी कोई उदास पल नहीं बिताया। हर मिनट हंसते थे। नीतूजी, रणबीर और रिद्धिमा के साथ मेरी संवेदनाएं।"

Advertisement

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार