Zach Vukusic Becomes Youngest International Skipper: क्रोएशिया के ज़ैक वुकुसिक ने सिर्फ़ 17 साल 311 दिन की उम्र में ऐसा कमाल कर दिखाया, जो इससे पहले इस उम्र में किसी ने नहीं किया था। साइप्रस के खिलाफ T20 सीरीज़ के पहले मैच में जैसे ही उन्होंने टॉस के लिए कदम रखा, रिकॉर्ड बुक में उनका नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया।

Advertisement

ज़ैक ने फ्रांस के नोमान अमजद का तीन साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने क्रिकेट इतिहास में 18 साल 24 दिन की सबसे कम उम्र में कप्तानी संभाली थी। इस लिस्ट में आइल ऑफ मैन के कार्ल हार्टमैन, मंगोलिया के लुवसंजुंदुई एरडेनबुलगन और अफगानिस्तान के राशिद खान जैसे नाम शामिल हैं, लेकिन अब सबसे ऊपर ज़ैक का नाम चमक रहा है। यह खिलाड़ी अब क्रिकेट इतिहास में सबसे कम उम्र में कप्तान बनने वाला खिलाड़ी बन गया है।

Advertisement

क्रिकेट इतिहास में सबसे कम उम्र में कप्तान बनने वाले खिलाड़ी

  • ज़ैक वुकुसिक  -  क्रोएशिया - 17 साल 311 दिन
  • नोमान अमजद  -  फ्रांस - 18 साल 24 दिन
  • कार्ल हार्टमैन - आइल ऑफ मैन - 18 साल 276 दिन
  • लुवसंजुंदुई एरडेनबुलगन  -  मंगोलिया - 18 साल 324 दिन
  • राशिद खान - अफ़ग़ानिस्तान  - 19 साल 165 दिन

हालांकि कप्तान बनने का डेब्यू उतना यादगार नहीं रहा। बैट से 14 रन (19 गेंद) ही बना पाए और टीम को पहले तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा। पहले मैच में साइप्रस ने 58 रन से, फिर सात विकेट और तीन विकेट से जीत दर्ज की। लेकिन उम्र के इस पड़ाव पर इतिहास रच देना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है, और क्रिकेट की दुनिया अब इस युवा कप्तान पर नज़रें जमाए बैठी है।

Also Read: LIVE Cricket Score

आज के मुकाबले की बात करें तो सीरीज के चौथे और आखिरी मैच में भी ज़ैक अपने खेल से खास प्रभावित नहीं कर पाए। गेंदबाज़ी में उन्होंने 4 ओवर में 25 रन देकर 1 विकेट लिया, जबकि बल्लेबाज़ी में मात्र 4 रन ही बना सके।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार