Oct.12 (CRICKETNMORE) - आज हम आपको मिस्टर 360 क्रिकेटर एबी डी विलियर्स से जुड़े एक दिलचस्प ट्रिविया के बारे में बताएंगे। डी विलियर्स के नाम वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 50,100 और 150 रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है।
Advertisement
वेस्टइंडीज के खिलाफ 18 जनवरी 2015 को जोहनसबर्ग में खेले गए वनडे मैच में डी विलियर्स ने 16 गेंदों में अर्धशतक और 31 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था।
Advertisement
वहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ ही 27 फरवरी 2015 को सिडनी में खेले गए वर्ल्ड कप मुकाबले में डी विलियर्स ने सिर्फ 64 गेंदों में ही अपने 150 रन पूरे कर लिए थे।