Nov.29 (CRICKETNMORE) - श्रीलंका के दिग्गज तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा वर्ल्ड क्रिकेट में अपने बेहतरीन गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। वनडे में उनके नाम सबसे ज्यादा 3 हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड है, जिसमें से दो हैट्रिक उन्होंने 2007 वर्ल्ड कप में ली थी।
Advertisement
लेकिन उनके नाम बल्लेबाजी में एक अनचाहा रिकॉर्ड है। वह वनडे में बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा बार गोल्डन डक यानी पहली गेंद पर आउट हुए हुए। वह अब तक 13 बार गोल्डन डक हुए हैं।
Advertisement
इस लिस्ट में उनके बाद पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी हैं, जो अपने करियर में 12 बार गोल्डन डक हुए।