क्रिकेट ट्रिविया, Nov.12 (CRICKETNMORE) - इंटरनेशनल क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट टी-20 में सबसे ज्यादा चौके मारने का रिकॉर्ड श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान के नाम है।
इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके दिलशान ने श्रीलंका के लिए खेले गए 80 मैचों की 79 पारियों में 223 चौके जड़े हैं।
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद का नाम है। शहजाद ने अफगानिस्तान के लिए अब तक खेले गए 65 मैचों की 65 पारियों में 218 चौके जड़े हैं।