ट्रेविस हेड (Travis Head) औऱ डेविड वॉर्नर (David Warner) की शानदार पारियों के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार (28 अक्टूबर) को धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेले जा रहे वनडे वर्ल्ड कप 2023 के मुकाबले में न्यूजीलैंड को जीत के लिए 389 रनों का लक्ष्य दिया है। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया था। 

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया की शुरूआत धमाकेदार रही और हेड-वॉर्नर की जोड़ी ने मिलकर पहले विकेट के लिए 19.1 ओर में 175 रन जोड़े। वॉर्नर लगातार तीसरा शतक जड़ने से चुक गए औऱ 65 गेंदों में 81 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 5 चौके और 6 छक्के जड़े। वहीं वर्ल्ड कप डेब्यू कर रहे हेड ने 67 गेंदों में 10 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 109 रन की तूफानी पारी खेली। 

Advertisement

इन दोनो के अलावा ऑस्ट्रेलिया के लिए कोई खिलाड़ी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहा। निचले क्रम में ग्लेन मैक्सवेल 41 रन, जोश इंग्लिस ने 38 रन औऱ पैट कमिंस ने 37 रन की धमाकेदार पारी खेली। जिसकी बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 49.2 ओवर में 388 रन बनाए। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया पहली टीम बनी है, जिसने लगातार तीन मैच में 350 या उससे ज्यादा रन का स्कोर बनाया है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ 367 रन और नीदरलैंड के खिलाफ 399 रन बनाए थे। 

न्यूजीलैंड के लिए ग्लेन फिलिप्स और ट्रेंट बोल्ट ने 3-3 विकेट, मिचेल सैंटनर 2 विकेट और जिमी नीशम और मैट हैनरी ने 1-1 विकेट हासिल किया।

टीमें

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर/कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, जेम्स नीशम, मिचेल सेंटनर, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट।

Advertisement

Also Read: Live Score

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): डेविड वॉर्नर,ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, एडम जाम्पा, जोश हेज़लवुड।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार