New Zealand vs Sri Lanka Super 8: रचिन रविंद्र (Rachin Ravindra) के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर न्यूजीलैंड ने बुधवार (25 फरवरी) को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 मुकाबले में श्रीलंका को 61 रनों से हरा दिया। इस हार के साथ ही श्रीलंका सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है वहीं कीवी टीम की स्थिति मजबूत हो गई है।

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर श्रीलंका ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए। कीवी टीम को 30 रन के कुल स्कोर पर पहला झटका लगा, लेकिन 84 रन तक पहुंचते-पहुंचते 6 विकेट गिर गए। जिसमें रचिन रविंद्र ने 22 गेंदों में 32 रन और फिन एलन ने 13 गेंदों में 22 रन बनाए।

Advertisement

दोनों के पवेलियन लौटने के बाद कप्तान मिचेल सैंटनर और कोल मैककोन्ची ने मिलकर पारी को संभाला और सातवें विकेट के लिए 47 गेंदों में 84 रन की साझेदारी कर टीम की वापसी कराई। सैंटनर ने 26 गेंदों में 47 रन और मैककोन्ची ने 23 गेंदों में नाबाद 31 रन की अहम पारी खेली।

श्रीलंका के लिए महीश तीक्षणा और दुश्मंथा चमीरा ने 3-3 विकेट, वहीं डुनिथ वेल्लालागे ने 1 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम को पहली ही गेंद पर अपने सबसे सफल बल्लेबाज पथुम निसांका के रूप में पहला झटका लगा। इस बाद आए बल्लेबाज रनों की रफ्तार बढ़ाने में असफल रहे, जिससे थोड़े-थोड़े अंतराल पर विकेट गिरते रहे। टॉप स्कोरर रहे कामिंदु मेंडिस ने 23 गेंदों में 31 रन और डुनिथ वेल्लालागे ने 23 गेंदों में 29 रन का योगदान दिया।  बाकी कोई और खिलाड़ी अपनी छाप नहीं छोड़ पाया, जिससे श्रीलंका 8 विकेट गवाकर 107 रन ही बना पाई।

Also Read: LIVE Cricket Score

गेंदबाजी  में न्यूजीलैंड के लिए रविंद्र ने धमाला मचाया औऱ 27 रन देकर 4 विकेट लिए। उनके अलावा मैट हेनरी ने 2 विकेट, सैंटनर औऱ ग्लेन फिलिप्स ने 1-1 विकेट लिया।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार