ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell 40 Ball ODI Century) ने बुधवार (25 अक्टूबर) को नीदरलैंड के खिलाफ दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में वनडे वर्ल्ड कप (Fastest Century ODI World Cup) इतिहास का सबसे तेज शतक जड़ दिया। मैक्सवेल ने 44 गेंदों में 106 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 9 चौके और 8 छक्के जड़े। अपनी पारी में 84 रन उन्होंने 17 गेंदों में सिर्फ चौकों-छक्कों की मदद से बनाए।

Advertisement

मैक्सवेल ने सिर्फ 40 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जो वनडे वर्ल्ड कप इतिहास में यह सबसे तेज शतक है। उन्होंने एडेन मार्करम का रिकॉर्ड तोड़ा,जिन्होंने मौजूदा वर्ल्ड कप में श्रीलंका के खिलाफ दिल्ली में ही खेले गए वर्ल्ड कप 2023 के मुकाबले में 49 गेंदों में शतक जड़ा था। 

Advertisement

इसके अलावा वनडे फॉर्मेट में सबसे तेज शतक जड़ने के मामले में मैक्सवेल चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनसे आगे इस लिस्ट में एबी डी विलियर्स (31 गेंद), कोरी एंडरसन (36 गेंद) और शाहीद अफरीदी (37 गेंद) हैं। 

बता दें कि 47वें ओवर की दूसरी गेंद पर मैक्सवेल ने अपना अर्धशतक पूरा किया था और उसके बाद 49वें ओवर की चौथी गेंद पर शतक तक पहुंच गए। उन्होंने 27 गेंदों में पहले 50 रन बनाए थे और फिर 13 गेंद में अगले 50 रन बनाकर शतक पूरा किया। 

Also Read: Live Score

ऑस्ट्रेलिया ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 399 रन बनाए। मैक्सवेल के अलावा डेविड वॉर्नर ने लगातार दूसरा शतक जड़ते हुए 104 रन की पारी खेली। वहीं स्टीव स्मिथ ने 71 रन और मार्नस लाबुशेन ने 62 रन बनाए।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार