क्विंडन डी कॉक के धमाकेदर शतक, हेनरिक क्लासेन और एडेन माक्ररम के अर्धशतकों के दम पर साउथ अफ्रीका ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे वनडे वर्ल्ड कप 2023 के मुकाबले में बांग्लादेश को जीत के लिए 383  रनों का लक्ष्य दिया है।

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका की शुरूआत खराब रही और 36 रन के कुल स्कोर तक रीजा हेंड्रिक्स और रासी वैन डर डुसेन सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद डी कॉक ने कप्तान मार्करम के साथ तीसरे विकेट के लिए 131 रन जोड़े, फिर क्लासेन के साथ चौथे विकेट के लिए 142 रनों की साझेदारी की।

Advertisement

डी कॉक ने इस वर्ल्ड कप में अपना तीसरा शतक जड़ते हुए 140 गेंदों में 15 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 174 रन की पारी खेली। यह वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के किसी भी बल्लेबाज द्वारा खेली गई दूसरी सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी है। वहीं माक्ररम ने 69 गेंदों में 60 रन और 49 गेंदों में 2 चौकों और 8 छक्कों की बदौलत 90 रन की तूफानी पारी खेली। छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए डेविड मिल ने 15 गेंदों में नाबाद 34 रन रन बनाए, जिसके चलते साउथ अफ्रीका ने निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 382 रन बनाए।

बांग्लादेश के लिए हसन महमूद ने 2 विकेट, कप्तान शाकिब अल हसन, मेहदी हसन मिराज, और शोरफुल इस्लाम ने 1-1 विकेट हासिल किया।

टीमें:

बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): तंजीद हसन, लिटन दास, नजमुल हुसैन शान्तो, शाकिब अल हसन (कप्तान), मेहदी हसन मिराज, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम, हसन महमूद।

Advertisement

Also Read: Live Score

साउथ अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्करम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जानसन, गेराल्ड कोइट्जे, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, लिजाड विलियम्स।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार