भारतीय टीम के बल्लेबाज और वेस्ट बंगाल की ओर से खेलने वाले बेहतरीन बल्लेबाज मनोज तिवारी ने क्रिकेट के बाद अब राजनीती में हाथ आजमाया है। 2021 में होने वाले बंगाल इलेक्शन से पहले तिवारी ने यह कदम उठाया है।

Advertisement

वो वेस्ट बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस में जल्द ही नजर आएंगे। हूगली के चिनसूरह जिले में अभी हाल ही में वहां की मुख्यमंत्री की रैली निकलने वाली है जिसमें मनोज तिवारी भी हिस्सा होंगे। यह रैली 24 फरवरी को  होगी।

Advertisement

35 साल के मनोज तिवारी को बंगाल के लोग 'छोटे दादा' कहकर पुकारते है और उन्होंने भारत के लिए वनडे और टी-20 दोनों में खेला है।

मनोज तिवारी ने इसके अलावा आईपीएल में भी कुछ टीमों के लिए खेला है जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स के अलावा राइजिंग पुणे सुपर जाइंट्स और पंजाब किंग्स की टीम शामिल है।

बता दें कि कई बड़े लोगों ने तृणमूल कांग्रेस को से अलगाव किया लेकिन मनोज तिवारी ने पार्टी के साथ जुड़कर एक बेहतर ढ़ग से काम करने का संकल्प लिया है।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार