7 फरवरी, सिडनी (CRICKETNMORE)। जून में होने वाले आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से पहले आईसीसी नए – नए नियम बनाता जा रहा है। कुछ दिन पहले आईसीसी ने सुपर ओवर को सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले में लागू करने का ऐलान किया तो अब खबर आ रही है कि चैंपियंस ट्रॉफी से पहले हर टीम के खिलाडी का वर्ल्ड एंटी डोपिंग एजेंसी के द्वारा ब्लड टेस्ट कराया जाएगा। अग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के अनुसार खिलाड़ियों को चैंपियंस ट्रॉफी से पहले इस प्रकिया से गुजरना होगा। जब कुंबले के कमाल से हुआ था पाकिस्तान का सफाया

Advertisement

आपको बता दें इससे पहले हर एक खिलाड़ियों का डोप टेस्ट के दौरान यूरिन सैंपल लिए जाते रहे हैं। इस अंग्रेजी अखबार को वाडा ने बयान देते हुए कहा है कि आईसीसी ने ऐसा कदम उठाकर शानदार काम किया है। आपको बता दें कि इस टेस्ट के जरीए हर एक टीम के खिलाड़ियों का एथलीट बायोलॉजिकल पासपोर्ट तैयार किया जाएगा।

Advertisement

अब हर एक क्रिकेट खिलाड़ी को दूसरे खेल के एथलीट की तरह डोप टेस्ट से गुजरना होगा। इस ब्लड सैंपल का इस्तेमाल ग्रोथ हार्मोन टेस्ट’ के लिए किया जाएगा। इस टेस्ट से ये पता लगाया जाएगा कि यदि कोई खिलाड़ी किसी मैच में अविश्वसनीय परफॉर्मेंस करता है और इस परफॉर्मेंस को लेकर कोई शक पैदा होगा तो इस टेस्ट के जरीए खिलाडियों की वास्तविकता पकड़ ली जाएगी कि मैच से पहले खिलाड़ी ने किसी प्रकार का ड्रग्स का सेवन तो नहीं किया है। OMG: धोनी लेने वाले हैं क्रिकेट से संन्यास, इस सीरीज के बाद कर सकते हैं ऐलान

खबरों की माने तो आईसीसी ने ऐसा फैसला टी- 20 क्रिकेट को देखते हुए लिया है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार