आईपीएल 2026 में बुधवार की रात रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। विराट कोहली के नाबाद शतक की बदौलत आरसीबी ने केकेआर को 6 विकेट से हरा दिया। कोहली के शतक के अलावा, यह मैच मनीष पांडे के कैच के लिए याद किया जाएगा। पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने इस कैच को आईपीएल इतिहास के बेहतरीन कैचों में से एक करार दिया है।

Advertisement

आकाश चोपड़ा ने जियो हॉटस्टार पर कहा, "यह मनीष पांडे का एक शानदार कैच था। हमने इस सीजन में अब तक लगभग 175 कैच छूटते देखे हैं। लेकिन कभी-कभी, हमें इस तरह का कोई नायाब कैच देखने को मिल जाता है। मनीष ने अपनी बाईं ओर पूरी तरह से डाइव लगाई और एक जबरदस्त कैच पकड़ा। अंपायर को दो चीजें चेक करनी पड़ीं। पहली, क्या गेंद जमीन को छू गई थी। दूसरी, क्या यह मनीष पांडे थे या ग्लेन फिलिप्स। क्योंकि हमें फिलिप्स को इस तरह के शानदार कैच पकड़ते देखने की इतनी आदत हो गई है।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "इस बार ग्लेन फिलिप्स नहीं मनीष पांडे थे। मनीष के कैच ने हर किसी को हैरान कर दिया। टिम डेविड अविश्वास में वहीं खड़े रहे और कहा कि यह मुमकिन नहीं था। यह कैच आईपीएल इतिहास के सबसे बेहतरीन कैचों में से एक के तौर पर याद किया जाएगा। मनीष पांडे अब तक आईपीएल के सभी 19 सीजन खेल चुके हैं। ऐसा करने वाले सिर्फ विराट कोहली और रोहित शर्मा ही हैं। एमएस धोनी ने इस सीजन में अभी तक कोई मैच नहीं खेला है।"

आकाश चोपड़ा ने जियो हॉटस्टार पर कहा, "यह मनीष पांडे का एक शानदार कैच था। हमने इस सीजन में अब तक लगभग 175 कैच छूटते देखे हैं। लेकिन कभी-कभी, हमें इस तरह का कोई नायाब कैच देखने को मिल जाता है। मनीष ने अपनी बाईं ओर पूरी तरह से डाइव लगाई और एक जबरदस्त कैच पकड़ा। अंपायर को दो चीजें चेक करनी पड़ीं। पहली, क्या गेंद जमीन को छू गई थी। दूसरी, क्या यह मनीष पांडे थे या ग्लेन फिलिप्स। क्योंकि हमें फिलिप्स को इस तरह के शानदार कैच पकड़ते देखने की इतनी आदत हो गई है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

मैच की बात करें तो टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने अंगकृष रघुवंशी की शानदार 71 रन की पारी और रिंकू सिंह के नाबाद 49 रन की बदौलत 4 विकेट पर 192 रन बनाए थे। विराट कोहली के 60 गेंदों पर बनाए नाबाद 105 रन की बदौलत आरसीबी ने 19.1 ओवर में 4 विकेट पर 194 रन बनाकर मैच 6 विकेट से जीत लिया।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार