South Africa vs Australia 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (Steve Smith 11000 Test Runs) ने ग्केबेर्हा के सेंट जॉर्ज पार्क में दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन बुधवार (21 अक्टूबर) को पहली पारी में 88 गेंदों में 88 रन बनाए, जिसमें दो चौके जड़े। टीम के लिए पहली पारी में टॉप स्कोरर रहे स्मिथ भले ही बड़ी पारी नहीं खेल पाए, लेकिन उन्होंने खास रिकॉर्ड बना दिए।
ऐसा करने वाले तीसरे ऑस्ट्रेलियाई
स्टीव स्मिथ 11,000 टेस्ट रन तक पहुंचने वाले कुल 12वें खिलाड़ी और तीसरे ऑस्ट्रेलियाई बन गए हैं। उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग (13,378) और एलन बॉर्डर (11,174) ऐसा कर चुके हैं।
तोड़ा राहुल द्रविड़-जैक कैलिस का रिकॉर्ड\
स्मिथ टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 11000 रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं। 226 पारियों में यह मुकाम हासिल कर उन्होंने राहुल द्रविड़ और जैक कैलिस जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ा।
11000 टेस्ट रन बनाने के लिए सबसे कम पारियां
208 - कुमार संगकारा
213 - ब्रायन लारा
222 - रिकी पोंटिंग
223 - सचिन तेंदुलकर
226 - स्टीव स्मिथ*
234 - राहुल द्रविड़/जैक्स कैलिस
इसके अलावा स्मिथ ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 1000 टेस्ट रन भी पूरे कर लिए औऱ ऐसा करने वाले वह नौंवे ऑस्ट्रेलियाई बने हैं।
गौरतलब है कि साउथ अफ्रीका ने 9 विकेट के नुकसान पर 425 रन बनाकर पहली पारी घोषित कर दी थी। जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया सिर्फ 99 रनों पर ऑलआउट हो गई औऱ मेजबान टीम को पहली पारी में 326 रन की विशाल बढ़त मिली। जिसके बाद साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को फॉलोऑन दिया है।
Also Read: LIVE Cricket Score
साउथ अफ्रीका के लिए पहली पारी में मार्को यान्सेन ने 5 विकेट, कागिसो रबाडा औऱ वियान मुल्डर ने 2-2 विकेट औऱ एनरिक नॉर्खिया ने 1 विकेट अपने खाते में डाला।