रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के बीच रायपुर में खेले गए IPL 2026 मुकाबले में एक ऐसा मजेदार वाकया देखने को मिला, जिसकी चर्चा अब सोशल मीडिया पर हर जगह हो रही है। इस बार सुर्खियों में रहे RCB के युवा बल्लेबाज जैकब बेथेल (Jacob Bethell) लेकिन वजह उनकी बल्लेबाजी नहीं बल्कि उनकी सोने की चेन थी।

दरअसल, KKR के तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी (Kartik Tyagi) ने बेथेल को एक तेज शॉर्ट बॉल डाली। बेथेल ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद सही तरीके से बल्ले पर नहीं आई और सीधे उनके बल्ले से लगने के बाद हेलमेट से टकरा गई। गेंद हवा में उछली और कार्तिक त्यागी ने आसान सा कैच पकड़कर उनकी पारी का अंत कर दिया।

आउट होने के बाद बेथेल तुरंत पवेलियन लौट गए, लेकिन उन्हें ये पता ही नहीं चला कि उनकी सोने की चेन मैदान पर ही गिर गई है। कुछ देर तक चेन पिच के पास पड़ी रही। तभी RCB के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) जब बल्लेबाजी करने आए तो उनकी नजर उस पर पड़ी और उन्होंने उसे उठाकर सुरक्षित अंपायर के हाथों में सौंप दिया। कैमरे में ये पूरा मोमेंट कैद हो गया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फैंस इस वीडियो पर मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं।

हालांकि, इस पूरे ड्रामे के बावजूद मैच में RCB का दबदबा बना रहा। विराट कोहली (Virat Kohli) ने शानदार नाबाद 105 रन की पारी खेली और टीम को आसान जीत दिलाई। इस जीत के साथ RCB पॉइंट्स टेबल में फिर से टॉप पर पहुंच गई। अब रजत पाटीदार की टीम के पास दो और मैच बचे हैं और अगर वो दोनों मैच जीत जाते हैं तो टॉप-2 में उनकी जगह पक्की हो जाएगी।

Advertisement

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Sharma
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार