Shivam Dube on MS Dhoni: आईपीएल 2022 में चैन्नई सुपर किंग्स की हालत भले ही पतली हो लेकिन इस सीजन की पांच मैच की पांच पारियों में शिवम दुबे (Shivam Dube) का बल्ला जमकर गरजा है। शिवम दुबे फिलहाल ऑरेंज कैप की रेस में दूसरे नंबर पर चल रहे हैं और 5 मैच में उनके बल्ले से 51.75 की औसत और लगभग 177 की स्ट्राइक रेट से 207 रन निकले हैं। लगातार 4 हार के बाद जब सीएसके को पहली जीत मिली तो उस जीत के हीरो भी शिवम दुबे ही रहे। दुबे ने 46 गेंदों पर 95 रन बनाए थे।

Advertisement

इस विस्फोटक पारी के बाद शिवम दुबे ने बताया कि कैसे सीएसके के पूर्व कप्तान एम एस धोनी ने उनके अंदर का विस्फोटक बल्लेबाज खोजा था। शिवम दुबे ने मैच के बाद कहा, 'हम पहली जीत की तलाश में थे और मैं इस जीत में योगदान देकर बेहद खुश हूं। मैंने सीनियर्स से बात की और माही भाई ने भी मेरी मदद की। धोनी भाई ने कहा कि तुम अपनी स्किल्स को चीजों का ध्यान रखने दो।' 

Advertisement

शिवम दुबे ने आगे कहा, 'मैं बॉल को सही से टाइम करते हुए अपना बैलेंस मेंटेन रखना चाहता था।' वहीं युवराज सिंह संग अपनी तुलना पर बोलते हुए शिवम दुबे ने कहा, 'कई लोगों ने मुझसे कहा कि मैं युवराज सिंह की तरह बैटिंग करता हूं। लेफ्ट-हैंडर्स के लिए युवी पा हमेशा ही रोल मॉडल रहे हैं।'

बता दें कि आरसीबी के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान शिवम दुबे ने रॉबिन उथप्पा के साथ मिलकर 74 गेंदों पर 165 रन जोड़े थे। शिवम दुबे ने 95 रनों की अपनी पारी के दौरान पांच चौके और आठ छक्के जड़े थे। चैन्नई सुपर किंग्स को अपना अगला मुकाबला गुजरात टाइटंस के खिलाफ 17 अप्रैल को खेलना है। फिलहाल पॉइंट्स टेबल की बात करें तो 2 अंकों के साथ CSK फिलहाल 9वें नंबर पर है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार