आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए बड़ी चिंता वाली खबर सामने आई है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड फिटनेस हासिल नहीं कर पाए हैं और शुरुआती मैचों से बाहर रह सकते हैं। हालांकि फैंस के लिए एक राहत भरी खबर भी सामने आई है।

Advertisement

दरअसल, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के भरोसेमंद तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को न्यू साउथ वेल्स के लिए खेलते हुए हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी, जिसके बाद से वह लगातार क्रिकेट से दूर चल रहे हैं। यही चोट इतनी गंभीर रही कि उन्हें एशेज सीरीज और टी20 वर्ल्ड कप 2026 से भी बाहर होना पड़ा था। फिलहाल वह रिकवरी के दौर में हैं, लेकिन अभी पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं।

Advertisement

क्रिकबज की ताज रिपोर्ट के मुताबिक हेजलवुड सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होने वाले शुरुआती दो मुकाबलों से बाहर रहे सकते हैं। हालांकि उम्मीद जताई जा रही है कि वह 10 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मैच में वापसी कर सकते हैं, जो गुवाहाटी में खेला जाएगा।

हेजलवुड की गैरमौजूदगी में आरसीबी न्यूजीलैंड के स्टार तेज गेंदबाज जैकब डफी को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकती है। टीम मैनेजमेंट उनसे उम्मीद करेगा कि वह शुरुआती मैचों में बॉलिंग अटैक को संभालें और विपक्षी बल्लेबाजों पर दबाव बनाएं।

पिछले सीजन आरसीबी की खिताबी जीत में हेजलवुड टीम के सबसे बड़े मैच विनर्स में से एक रहे थे। वह 12 मैचों में 22 विकेट लेकर टूर्नामेंट के तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। ऐसे में उनका शुरुआती मैचों में न होना टीम के लिए बड़ा नुकसान साबित हो सकता है।

हेजलवुड की चोट की कहानी भी काफी लंबी रही है। पिछले साल नवंबर में उन्हें दाईं हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी, जिसके चलते वह पर्थ में होने वाले एशेज के पहले टेस्ट से बाहर हो गए थे। इसके बाद एड़ी की चोट ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दीं और वह पूरी एशेज सीरीज और टी20 वर्ल्ड कप से भी बाहर हो गए।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

अब देखने वाली बात होगी कि हेजलवुड कब तक पूरी तरह फिट होकर मैदान पर वापसी करते हैं और क्या वह पिछले सीजन जैसा प्रदर्शन दोहरा पाते हैं या नहीं।

आईपीएल 2026 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम:
विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, जितेश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, अभिनंदन सिंह, जैकब बेथेल, नुवान तुषारा, रसिख डार, स्वप्निल सिंह, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, सात्विक देसवाल, मंगेश यादव, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओत्सवाल, विहान मल्होत्रा और कनिष्क चौहान।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार