SRH vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) ने शनिवार (18 अप्रैल) को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल 2026 के मुकाबले में 13 गेंदों में 230.77 की स्ट्राईक रेट से 30 रन की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 1 छक्का जड़ा। हेनरिक क्लासेन ने नितीश कुमार रेड्डी की गेंद पर शानदार कैच लपककर उनकी पारी का अंत किया। 

Advertisement

आईपीएल में 13 पारियों के बाद सबसे ज्यादा बार 30 या उससे ज्यादा रन की पारी खेलने के मामले में म्हात्रे पहले नंबर पर आ गए हैं, उन्होंने 13वीं बार यह कारनामा किया है। उन्होंने इस लिस्ट में एमएस धोनी, रोहित शर्मा और गौतम गंभीर को पीछे छोड़ा है। 

Advertisement

मौजूदा आईपीएल सीजन में अभी तक म्हात्रे चेन्नई सुपर किंग्स के सबसे सफल बल्लेबाज रहे हैं। उन्होंने 6 पारियों में 33.50 की औसत और 177.88 की स्ट्राईक रेट से 201 रन बनाए हैं। 

गौरतलब है कि इस मुकाबले में हैदराबाद ने चेन्नई को 10 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद हैदराबाद ने 9 विकेट के  नुकसान पर 149 रन बनाए, जिसमें अभिषेक शर्मा ने 22 गेंदों में 59 रन औऱ हेनरिक क्लासेन ने 39 गेंदों में 59 रन बनाए। 

जवाब में चेन्नई की टीम 8 विकेट गवाकर 184 रन ही बना सकी। जिसमेंल म्हात्रे के अलावा मैथ्यू शॉर्ट ने 30 गेंदों में 34 रन, सरफराज खान ने 19 गेंदों में 25 रन बनाए। 

Also Read: LIVE Cricket Score

हैदराबाद के लिए गेंदबाजी में कमाल करते हुए ईशान मलिंगा ने 3 विकेट लिए। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार