IPL 2022: आईपीएल 2022 के 11वें मुकाबले में लियाम लिविंगस्टोन ( Liam Livingstone) के ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 54 रनों से हरा दिया। पंजाब के खिलाफ हार मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार है। सीएसके की हार के बाद सोशल मीडिया पर फैंस एक बार फिर से धोनी को अपने निशाने पर ले रहे हैं।

Advertisement

पंजाब के खिलाफ धोनी ने 28 गेंदों में 23 रनों की धीमी पारी खेली थी जिसमें 1 चौका और 1 छक्का शामिल था। सीएसके ने अपनी आधी टीम केवल 36 रनों पर गंवा दी थी और तब धोनी बल्लेबाज़ी के लिए आए और धीमी गति से पारी को आगे बढ़ाया। हर डॉट गेंद के साथ, आवश्यक रन-रेट बढ़ता जा रहा था लेकिन धोनी ने रनरेट बढ़ाने में कोई जल्दबाज़ी नहीं दिखाई और टी-20 में टेस्ट की तरह खेलते रहे।

Advertisement

जब आखिरी सात ओवरों में 107 रनों की जरूरत थी, तो ये साफ था कि दोनों छोर से चौके-छक्के चाहिए थे लेकिन धोनी अपने पहले गियर से आगे बढ़ने को बिल्कुल भी तैयार नहीं थे जिसके चलते दुबे पर दबाव बढ़ा और वो अंततः 30 गेंदों में 57 रन बनाकर आउट हो गए। तब आवश्यक रन-रेट 15 रन प्रति ओवर से अधिक था और धोनी 21 गेंदों पर 11 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। ऐसे में एक तरह से धोनी की बल्लेबाज़ी के दौरान ही सीएसके की हार पक्की हो गई।

धोनी की इस टेस्ट पारी के बाद सोशल मीडिया पर माही को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। आइए देखते हैं कि फैंस किस तरह से सीएसके के पूर्व कप्तान को ट्रोल कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार