IPL 2026, Sunrisers Hyderabad vs Chennai Super Kings Highlights: हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शनिवार (18 अप्रैल) को खेले गए आईपीएल 2026 के इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए SRH ने 194 रन बनाए, जिसके जवाब में CSK की टीम 184 रन तक ही पहुंच सकी। इस जीत के साथ हैदराबाद ने पॉइंट्स टेबल में टॉप-4 में एंट्री मार ली।

Advertisement

आईपीएल 2026 के 27वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद को अभिषेक शर्मा ने ट्रेविस हेड के साथ मिलकर धमाकेदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 35 गेंदों में 75 रन जोड़े।

Advertisement

ट्रेविस हेड ने 23 रन बनाए, लेकिन असली जलवा अभिषेक शर्मा का रहा। उन्होंने सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ते हुए 22 गेंदों में 59 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। इसके बाद हेनरिक क्लासेन ने मोर्चा संभाला और 39 गेंदों में 59 रन की शानदार पारी खेली। इन पारियों की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 194 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर स्कोर खड़ा किया। 

चेन्नई के लिए गेंदबाजी में जेमी ओवरटन और अंशुल कंबोज ने 3-3 विकेट लिए, जबकि मुकेश चौधरी को 2 और गुरजपनीत सिंह को 1 विकेट मिला।

195 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत तेज रही और टीम ने पावरप्ले में 76 रन बना दिए, लेकिन इसी दौरान टीम ने अपने तीन बड़े विकेट भी गंवा दिए। संजू सैमसन सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हुए, जबकि कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ 19 रन ही बना सके।

आयुष म्हात्रे ने 13 गेंदों में 30 रन की तेज पारी खेली, जबकि मैथ्यू शॉर्ट ने 30 गेंदों में 34 रन जोड़े। सरफराज खान ने (25 रन) और शिवम दुबे (21 रन) ने भी कुछ रन जोड़कर टीम को मुकाबले में बनाए रखा, लेकिन कोई भी बल्लेबाज अंत तक टिक नहीं सका। आखिरकार चेन्नई की टीम 20 ओवर में 184 रन ही बना सकी और 10 रन से मैच गंवा बैठी। 

Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ईशान मलिंगा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके, जबकि नितीश कुमार रेड्डी ने 2 विकेट लिए। इसके अलावा प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन और शिवांग कुमार को 1-1 सफलता मिली।

Also Read: LIVE Cricket Score

इस जीत के साथ सनराइजर्स हैदराबाद ने 6 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप-4 में जगह बना ली, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स को इस सीजन चौथी हार का सामना करना पड़ा।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार