1 मई। 180 रन का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम सीएसके गेंदबाजों के आगे केवल 99 रन ही बना सकी जिसके काऱण चेन्नई को 80 रनों से जीत मिली। इस जीत के साथ ही सीएसके की टीम प्वाइंट्स टेबल में नंबर 1 पर 18 अंकों के साथ पहुंच गई है।

Advertisement

सीएसके की ओर से इमरान ताहिर (4) और रविंद्र जडेजा ने 3 विकेट चटकाए तो वहीं दीपक चाहर और भज्जी के खाते में 1-1 विकेट आए।

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से सबसे ज्यादा रन कप्तान श्रेयस अय्यर ने बनाए। श्रेयस अय्यर 44 रन बनाकर धोनी के द्वारा जडेजा की गेंद पर स्टंप आउट हुए। शिखर धवन ने 19 रन की पारी खेली। इसके अलावा कोई भी दिल्ली का बल्लेबाद धोनी की कप्तानी और स्पिनरों की फीरकी के आगे मैदान पर जमकर नहीं पाया और एक के एक पवेलियन लौटते गए।

इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने 180 रनों की चुनौती रखी थी। बेहद धीमी शुरुआत से उबरते हुए चेन्नई ने सुरेश रैना (59) के अर्धशतक के अलावा रवींद्र जडेजा और महेंद्र सिंह धोनी की तेज तर्रार पारियों के दम पर 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 179 रनों का स्कोर खड़ा किया। जिसके कारण सीएसके को 180 रनों का लक्ष्य मिला था।

रैना ने 37 गेंदों पर आठ चौके और एक छक्के की मदद से बेहतरीन पारी खेली। जडेजा ने 10 गेंदों पर दो छक्के और दो चौकों की मदद से 25 रन बनाए। वहीं धोनी ने 22 गेंदों पर ती न छक्के और चार चौकों की मदद से नाबाद 44 रन बनाए। 

दिल्ली के लिए सुचिथ जगदीशन ने दो विकेट लिए। क्रिस मौरिस, अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट लिए। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार