10 अप्रैल, चेन्नई (CRICKETNMORE)। सैम बिलिंग्स की आतिशी पारी के कारण चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम ने केकेआर को 5 विकेट से हरा दिय। आखीरी ओवर में सीएसके को 17 रन की जरूरत थी लेकिन ड्वेन ब्रावो और रवीद्र जडेजा ने धमाका कर सीएसके को जीत दिला दी। स्कोरकार्ड
Advertisement
सैम बिलिंग्स ने 23 गेंद पर 56 रन बनाए तो वहीं शेन वॉटसन ने 19 गेंद पर 42 रन बनाए। ड्वेन ब्रावो ने 5 गेंद पर 11 रन बनाए तो वहीं जडेजा ने 7 गेंद पर 11 रन बनाकर नॉट आउट रहे।
Advertisement
गौरतलब है कि टॉस हारकर पहले खेलते हुए केकेआर की टीम ने 6 विकेट पर 202 रन बनाए थे जिसमें आंद्रे रसल ने 88 रन की धमाकेदार पारी खेली थी। चेन्नई सुपरकिंग्स ने 2 साल के बाद अपने होम ग्राउंड पर वापसी की और पहले ही मैच में जीत हासिल करने में सफल रही।