6 अप्रैल। आईपीएल 2019 के 18वें मैच में सीएसके ने किंग्स इलेवन पंजाब को 22 रनों से हरा दिया। आखिरी ओवर में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम को 26 रन की दरकार थी लेकिन आखिरी ओवर में सीएसके के गेंदबाज स्कॉट कुगलेजिन ने कमाल किया और 138 रन पर रोकने में सफल रहे। स्कोरकार्ड

Advertisement

आपको बता दें कि किंग्स इलेवन पंजाब की टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर 138 रन ही बना सकी।

Advertisement

किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से केएल राहुल ने 55 रन की पारी खेली तो वहीं सरफराज खान (67) ने रन बनाए। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 110 रन की साझेदारी की लेकिन केएल राहुल के आउट होते ही मैच का पासा पलट गया।

सीएसके की तरफ से हरभजन सिंह ने 2 विकेट और स्कॉट कुगलेजिन के खाते में 2 विकेट आए। इसके साथ  - साथ दीपक चाहर के खाते में 1 विकेट आए।

इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 160 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया है।

धोनी ने 23 गेंदों पर चार चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 37 रनों की पारी खेली। वहीं रायडू ने 15 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 21 रन बनाए।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार