चेन्नई, 8 मई | एक समय था जब महेंद्र सिंह धोनी के लंबे बालों की चर्चा हुआ करती थी। लंबे बालों के साथ ही धोनी ने भारतीय टीम में पदार्पण किया था और फिर पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई उनकी 148 रनों की पारी में भी लंबे बाल लहराते दिखे थे। दक्षिण अफ्रीका में खेले गए टी-20 विश्व कप के पहले संस्करण में धोनी ने भारतीय टीम की कप्तानी की थी और टीम को विश्व विजेता भी बनाया था। इस दौरान भी धोनी के लंबे बाल चर्चा में रहे थे।

Advertisement

समय के साथ धोनी ने अपनी हेयरस्टाइल में बदलाव किया और लंबे बालों को त्याग दिया, लेकिन गुरुवार को चेन्नई सपुर किंग्स ने धोनी के उन्हीं लंबे बालों की याद दिला दी।

Advertisement

धोनी की आईपीएल फ्रेंचाइजी ने गुरुवार को धोनी की एक पुरानी फोटो पोस्ट कर उनके लंबे बालों की याद ताजा की। इस फोटो में धोनी के साथ हरभजन सिंह, सुरेश रैना, लक्ष्मीपति बालाजी और वेणुगोपाल राव दिख रहे हैं।

फ्रेंचाइजी ने फोटो ट्वीट करते हुए लिखा, "मैन इन ब्लू, पीले रंग में एक साथ खेलना शुरू करने से पहले अलग रंग में। यह अनमोल है। 2005 में श्रीलंका का दौरा।"

इस श्रीलंका सीरीज में धोनी ने सबसे ज्यादा 346 रन बनाए थे जिसमें 115, 33 और 183 रनों की पारियां शामिल थीं।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार