भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपरकिंग्स के मौजूदा कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। धोनी का एक वीडियो इस समय काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि वो एक फ्लाइट में सोते दिख रहे हैं। धोनी तो इस वीडियो में सो रहे हैं लेकिन एक एयर होस्टेस उनके साथ फ्रेम में नजर आ रही है।

Advertisement

इस वीडियो को इस एयर होस्टेस (Air Hostess) ने ही सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में धोनी सो रहे हैं और उनकी पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) बगल की सीट पर बैठी हुई हैं। जबकि जिस एयर होस्टेस ने धोनी का ये वीडियो बनाया वो साइड में खड़ी मुस्कुराती दिख रही है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो फिलहाल काफी तेजी से वायरल हो रहा है। 

Advertisement

इस वीडियो को देखकर कुछ यूजर्स एयर होस्टेस को प्यार दे रहे हैं, जबकि कुछ फैंस इस तरह से वीडियो बनाने पर इस एयर होस्टेस की क्लास भी लगा रहे हैं। इसके अलावा हाल ही में एमएस धोनी का एक और वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ था। ये वीडियो भारत और कर्नाटक के पूर्व गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने शेयर किया था जिसमें वेंकटेश प्रसाद और सुनील जोशी एमएस धोनी के रांची फार्महाउस में उनके विशाल गैरेज का विशेष दौरा करने पहुंचे थे।

वेंकटेश प्रसाद द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में कई अलग-अलग तरह की बाइक्स और विंटेज कारों को भी देखा जा सकता है। इस वीडियो को देखकर आपके होश जिस तरह से उड़ेंगे, कुछ इसी तरह से वेंकटेश प्रसाद के भी होश उड़ गए और वो तो यहां तक कह गए कि ये गैरेज नहीं बल्कि पूरा शोरूम है। 109 सेकेंड लंबे वीडियो में, प्रसाद भारत के पूर्व चयनकर्ता सुनील जोशी के साथ नजर आ रहे हैं। ये दोनों रांची फार्महाउस के गैरेज में धोनी और उनकी पत्नी साक्षी के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि सीएसके के कप्तान एमएस धोनी के पास 50 से भी अधिक बाइक हैं, जिनमें हार्ले-डेविडसन फैट बॉय, कावासाकी निंजा एच2, डुकाटी 1098, यामाहा आरडी350 और सुजुकी हायाबुसा शामिल हैं। उनके पास यामाहा राजदूत, यामाहा आरएक्स 135, टीवीएस अपाचे आरआर 310 और टीवीएस रोनिन जैसी कुछ पुरानी भारतीय बाइक भी हैं

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार