चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) पर चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ आईपीएल 2026 के मैच में दौरान धीमी ओवर-रेट के लिए जुर्माना लगाया गया है।
आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22, जो न्यूनतम ओवर-रेट से जुड़े उल्लंघनों से संबंधित है के तहत इस सीज़न में उनकी टीम का यह पहला उल्लंघन था, इसलिए गायकवाड़ पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
गौरतलब है कि इस मुकाबले में चेन्नई ने दिल्ली को 23 रन से हराकर आईपीएल 2026 में अपनी पहली जीत दर्ज की।
इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद चेन्नई ने 2 विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाए। जिसमें संजू सैमसन ने 56 गेंदों में नाबाद 115 रन की पारी खेली,वहीं आयुष म्हात्रे ने 36 गेंदों 59 रन बनाए।
जवाब में दिल्ली 20 ओवर में 189 रन पर ऑलआउट हो गई। जिसमें ट्रिस्टन स्टब्स ने 38 गेंदों में 60 रन औऱ पथुम निसांका ने 24 गेंदों में 41 रन बनाए। गेंदबाजी में चेन्नई के लिए जेमी ओवरटन ने 4 विकेट और अंशुल कंबोज ने 3 विकेट लिए।
Also Read: LIVE Cricket Score
चेन्नई को इससे पहले हुए तीन मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा और इस जीत के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में नौंवे नंबर पर पहुंच गई है। मौजूदा सीजन में अभी तक उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा है और 4 पारियों में 14 की औसत और 103.70 की स्ट्राईक रेट से 56 रन बनाए हैं, जिसमें बेस्ट स्कोर 28 रन रहा है।