आईपीएल 2026 में अपने अभियान की शुरुआत से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। टीम के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के बाद अब एक और अहम खिलाड़ी की फिटनेस चिंता का कारण बन गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह खिलाड़ी शुरुआती मैचों से बाहर रह सकता है, जिसके चलते टीम के कॉम्बिनेशन पर असर पड़ सकता है।
आईपीएल 2026 में अपने पहले मुकाबले से पहले चेन्नई सुपर किंग्स को एक और बड़ा झटका लग सकता है। पहले से ही एमएस धोनी की फिटनेस को लेकर सवाल बने हुए हैं, और अब टीम के युवा साउथ अफ्रीकी स्टार बल्लेबाज डेवॉल्ड ब्रेविस भी चोट की वजह से शुरुआती मुकाबलों से बाहर हो सकते हैं।
दरअसल, रेवस्पोर्ट्ज़ की एक रिपोर्ट के अनुसार, ब्रेविस साइड स्ट्रेन इंजरी से जूझ रहे हैं, जिसके चलते वह आईपीएल 2026 के पहले 2-3 मैच मिस कर सकते हैं। हालांकि, इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
CSK अपने अभियान की शुरुआत सोमवार (30 मार्च) को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुवाहाटी में करेगी। ऐसे में ब्रेविस की गैरमौजूदगी टीम के लिए बड़ा झटका साबित हो सकती है, क्योंकि वह मिडिल ऑर्डर में अहम भूमिका निभाते हैं।
पिछले सीजन में ब्रेविस ने शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने IPL 2025 में 6 पारियों में 225 रन बनाए थे, जिसमें उनका औसत 37.50 और स्ट्राइक रेट 180 का रहा। इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक भी जड़े थे और टीम के बल्लेबाजी क्रम को मजबूती दी थी।
गौरतलब है कि पिछले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था और टीम पहली बार पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे रही थी। ऐसे में इस बार CSK मजबूत वापसी की उम्मीद के साथ मैदान पर उतरने वाली है, लेकिन खिलाड़ियों की फिटनेस टीम के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।
Also Read: LIVE Cricket Score
आईपीएल 2026 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स का स्क्वाड:
एमएस धोनी (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन, आयुष म्हात्रे, डेवॉल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, उर्विल पटेल, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, श्रेयस गोपाल, खलील अहमद, रामकृष्ण घोष, मुकेश चौधरी, जेमी ओवरटन, गुरजपनीत सिंह, अंशुल कंबोज, अकील होसैन, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा (विकेटकीपर), मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान, मैट हेनरी, राहुल चाहर और जाक फाउल्क्स।