टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी एम एस धोनी की फैन फॉलोइंग किसी से छिपी नहीं है। धोनी को चाहने वाले लोगों की तादाद करोड़ों में है। धोनी मैदान पर जितने ज्यादा शांत और सौम्य नजर आते हैं मैदान के बाहर भी उनके इस व्यवहार के लोग कायल हैं। धोनी जमीन से जुड़े हुए इंसान हैं और हमेशा ही लाइमलाइट से वो कोसों दूर रहते हैं। इस बीच धोनी से जुड़े एक शख्स ने थाला से जुड़े उस राज का खुलासा किया है जिसे शायद ही कोई क्रिकटिंग फैन जानता हो।

Advertisement

धोनी के फैन ने कहा, 'यहां एक घर है जिसमें सब लोग डेथ कर गए हैं। धोनी भैया ने बिना कुछ कहे घर की मरम्मत वगैरह सब करवा दी, उसे बनवा दिया। धोनी भैया ये किसी को बताते नहीं हैं हमें ये इसलिए पता है क्योंकि हम यहां रहते हैं। कभी यहां कुछ पर भी हो धोनी भैया फुल टू सपोर्ट करते हैं।'

Advertisement

धोनी का फैन जिसका बर्थडे धोनी के बर्थडे के साथ होता है एक सवाल के जवाब में कहता है, 'पहले धोनी का बर्थडे मनाऊंगा फिर अपना क्योंकि पहले भगवान का पूजा होता है फिर ना प्रसाद चढ़ता है। हम लोग तो धोनी से मिले हुए हैं और मिलते रहते हैं। जब भी धोनी रोड पर भी मिलते हैं तो टिप्स देते हैं कि क्या यार पेट ठीक कर ले थोड़ा। गाड़ी थोड़ा धीरे चला ले। वो यहां जब भी निकलते हैं तो मस्ती मजाक करते रहते हैं।'

धोनी का फैन आगे कहता है, 'धोनी भैया जैसे घर से निकलने वाले होते हैं उनके घर का गॉर्ड हमें बता देता है कि वो बाहर निकल रहे हैं। हम धोनी को बहुत पहले से जानते हैं जबसे घर बन रहा है उनका तबसे।' बता दें कि इंटरनेशनल क्रिकेट में धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2007 विश्वकप, 2011 विश्वकप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था। इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बावजूद धोनी ने अब भी आईपीएल खेलना जारी रखा है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार