Pakistan ODI Tri-Series 2026: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर फहीम अशरफ (Faheem Ashraf) ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे ट्राई सीरीज के पहले मुकाबले में गजब की प्रेसेंस ऑफ माइंड दिखाई। रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में रविवार (18 अक्टूबर) को खेले जा रहे इस मैच में उन्होंने ऐसा कैच लपका, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। 

यह घटना श्रीलंका की पारी के छठे ओवर की तीसरी गेंद पर हुई। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह ने इस बार मिडिल स्टंप की लाइन पर थोड़ी छोटी गेंद डाली। अविष्का फर्नांडो इस गेंद को ठीक से टाइम नहीं कर पाए। उन्होंने पुल शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले के ऊपरी हिस्से से लगकर हवा में उछल गई और बैकवर्ड स्क्वायर लेग की तरफ चली गई।

गेंद हवा में जाते ही विकेटकीपर साद बेग और फाइन लेग पर तैनात फील्डर उसे पकड़ने के लिए दौड़े। साद बेग ने आगे की तरफ झुककर अपने दस्तानों से कैच लपकने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके हाथों से उछलकर नीचे गिरने लगी। ऐसा लग रहा था कि पाकिस्तान के हाथ से विकेट लेने का मौका निकल जाएगा।

हालांकि, फहीम अशरफ ने मौके की नजाकत को तुरंत समझ लिया। वह गेंद के पास मौजूद थे और उन्होंने बिना देर किए उसे लपक लिया। इस तरह विकेटकीपर के हाथों से छूटा कैच फहीम अशरफ के हाथों में चला गया और पाकिस्तान को एक अहम विकेट मिल गया। अविष्का फर्नांडो 9 गेंदों में सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हुए और श्रीलंका का 30 रन के स्कोर पर पहला विकेट गिर गया।

VIDEO:

Also Read: LIVE Cricket Score

इससे पहले पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 305 रन का स्कोर खड़ा किया था। टीम की ओर से सलमान अली आगा ने शानदार शतक लगाया। उन्होंने 90 गेंदों में 107 रन की पारी खेली। वहीं, बाबर आजम ने 57 गेंदों में 45 रन बनाए। साद बेग ने 40 गेंदों में 39 रन और हसन नवाज ने 49 गेंदों में 37 रन का योगदान दिया।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार