चेन्नई, 4 मार्च | अनुभवी बल्लेबाज और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ने कहा है कि चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें पेशेवर और निजी तौर पर काफी मजबूत किया है। लंबे समय से मैदान से दूर चल रहे धोनी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सीजन से मैदान पर वापसी करेंगे।

Advertisement

धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई को तीन बार खिताब दिलाया है। इसके अलावा दो चैम्पियंस लीग खिताब भी दिलाए हैं।

Advertisement

धोनी ने एक चैनल पर कहा, "यह सफर 2008 में शुरू हुआ था। चेन्नई ने मुझे हर चीज में सुधार करने में मदद की है चाहे वह क्रिकेटर के तौर पर हो या इंसान के तौर पर। इसने मुझे मैदान के अंदर और बाहर दोनो जगह मुश्किल परिस्थतियों को संभालना सिखाया है और साथ ही सिखाया है कि जब आप अच्छा कर रहे हो तो विनम्र कैसे रहना है।"

धोनी के लिए चेन्नई दूसरे घर की तरह है। यहां उन्हें 'थला' कहकर पुकारा जाता है।

उन्होंने कहा, "थला का मतलब होता है बड़ा भाई, इसलिए मेरे लिए, यह सिर्फ प्रशंसकों से भी कहीं ज्यादा है। जब भी मैं चेन्नई में या दक्षिण की तरफ होता हूं ये लोग मुझे मेरे नाम से नहीं पुकारते, ये लोग मुझे थला कहते हैं और जब कोई मुझे थला कहता है इससे वे मेरे प्रति अपना प्यार और सम्मान जताते हैं।"

धोनी ने 190 आईपीएल मैच खेले हैं जिनमें दो सीजन राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स के साथ खेले गए मैच भी शामिल हैं।

Advertisement

उन्होंने आईपीएल में 4,432 रन और 23 अर्धशतक बनाए हैं।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार