CSK T20 World Record: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ रविवार (5 अप्रैल) को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को भले ही हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन टीम ने एक अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया।

Advertisement

चेन्नई की पारी में कुल 11 छक्के लगे, जिसमें आयुष म्हात्रे और मैट हेनरी को छोड़कर बाकी सभी 9 बल्लेबाजों ने कम से कम एक छक्का लगाया। टी-20 क्रिकेट के इतिहास में यह पहली बार हुआ है, जब एक ही पारी में 9 बल्लेबाजों ने छक्का लगाया है।

Advertisement

वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की पारी में कुल 19 छक्के लगे। टी-20 इतिहास में दूसरी बार ऐसा हुआ है जब एक मैच में 14 बल्लेबाजों ने छक्के जड़े हैं। इससे पहले 2020-21 बिग बैश लीग मैच में मेलबर्न स्टार्स बनाम सिडनी थंडर के मुकाबले में ऐसा हुआ था।

गौरतलब है कि इस मुकाबले में आरसीबी ने चेन्नई को 43 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही आरसीबी टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है।

आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 250 रन बनाए। टिम डेविड ने 25 गेंदों में नाबाद 70 रन, देवदत्त पडिक्कल ने 29 गेंदों में 50 रन, कप्तान रजत पाटीदार ने 19 गेंदों में नाबाद 48 रन और फिलिप सॉल्ट ने 30 गेंदों में 46 रन की पारी खेली।

जवाब में चेन्नई 19.4 ओवर में 207 रन पर ऑलआउट हो गई। जिसमें सरफराज खान ने 25 गेंदों में 50 रन,प्रशांत वीर ने 29 गेंदों में 43 रन और जेमी ओवरटन ने 16 गेंदों में 37 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

आरसीबी के लिए गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट, जैकब डफी, अभिनंदन सिंह और क्रुणाल पांड्या ने 2-2 विकेट चटकाए।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार