आईपीएल की टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में तमिलनाडु के लोगों की मदद के लिए आगे आया है और उसने यहां के लोगों के लिए 450 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स की व्यवस्था की है।चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट लिमिटेड (सीएसकेसीएल) के निदेशक आर. श्रीनिवासन ने वितरण के लिए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स सौंपे।

Advertisement

कोरोना राहत कायों से जुड़े गैर सरकारी संगठन भूमिका ट्रस्ट ने ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स की आपूर्ती की व्यवस्था कराने में सीएसकेसीएल की मदद की है।
ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स का पहला कंसाइनमेंट पहुंच चुका है और बाकी के कंसेंट्रेटर्स के अगले सप्ताह पहुंचने की उम्मीद है।

Advertisement

सीएसकेसीएल इन ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स की डिलेवरी सरकारी अस्पतालों में तथा ग्रेटर चेन्नई कॉपरेशन द्वारा संचालित कोविड केयर सेंटरों में करेगा।

सीएसके की टीम कोरोना को लेकर 'मास्क पोडु' (मास्क पहनो) कैंपेन के जरिए तथा सोशल मीडिया के माध्यम से जागरूकता फैला रही है।

सीएसके के सीईओ केएस विश्वनाथन ने कहा, "चेन्नई और तमिलनाडु सीएसके के हर्टबीट है और हम इन्हें यह बताना चाहते हैं कि इस महामारी से लड़ाई में हम सब एक हैं।"

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार