16 मार्च, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर चोट के कारण लगभग 9 माह के लिए क्रिकेट के मैदान से दूर हो गए हैं। ऐसे में अब मिचेल सैंटनर आईपीएल भी नहीं खेल पाएगें।
मिचेल सैंटनर जैसे दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी के बाहर होने से चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम को बड़ा झटका लगा है। अब ये देखने वाली बात होगी कि आखिर में किस खिलाड़ी को आईपीएल 2018 में मिचेल सैंटनर की जगह टीम में शामिल किया जाएगा।►
खबरों की मानें तो चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम, एश्टन अगर, तबरेज शम्सी और वरूण अरूण जैसे गेंदबाज को टीम में शामिल कर सकता है। द हिन्दु अखबार में चेन्नई सुपरकिंग्स टीम के सीईओ के.एस. विश्वनाथन ने कहा है कि मिचेल सैंटनर के रिप्लेसमेंट के तौर पर जो भी फैसला लिया जाएगा वो कप्तान औऱ कोच करेगें।
वैसे खबरों की मानें तो प्रज्ञान ओझा, इकबाल अब्दुल्ला, जगदीश सुचित और रविशिनिवासन साई किशोर जैसे लेफ्ट आर्म गेंदबाजों के बारे में भी सोचा जा सकता है।