16 मार्च, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर चोट के कारण लगभग 9 माह के लिए क्रिकेट के मैदान से दूर हो गए हैं। ऐसे में अब मिचेल सैंटनर आईपीएल भी नहीं खेल पाएगें।

Advertisement

मिचेल सैंटनर जैसे दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी के बाहर होने से चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम को बड़ा झटका लगा है। अब ये देखने वाली बात होगी कि आखिर में किस खिलाड़ी को आईपीएल 2018 में मिचेल सैंटनर  की जगह टीम में शामिल किया जाएगा।►

 

खबरों की मानें तो चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम,  एश्टन अगर, तबरेज शम्सी और वरूण अरूण जैसे गेंदबाज को टीम में शामिल कर सकता है। द हिन्दु अखबार में चेन्नई सुपरकिंग्स टीम के सीईओ के.एस. विश्वनाथन ने कहा है कि मिचेल सैंटनर के रिप्लेसमेंट के तौर पर जो भी फैसला लिया जाएगा वो कप्तान औऱ कोच करेगें।

वैसे खबरों की मानें तो  प्रज्ञान ओझा, इकबाल अब्दुल्ला, जगदीश सुचित और रविशिनिवासन साई किशोर जैसे लेफ्ट आर्म गेंदबाजों के बारे में भी सोचा जा सकता है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार