आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई भी नहीं कर पायी थी। इसके बाद कयास लगाये जा रहे थे कि क्या फ्रेंचाइजी के 42 वर्षीय पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) अगला सीजन खेलेंगे या ये उनका आखिरी सीजन था। इस चीज से पर्दा चेन्नई टीम के सीईओ काशी विश्वनाथन (Kasi Viswanathan) ने कहा है कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि धोनी आईपीएल 2025 में उपलब्ध रहेंगे। 

Advertisement

विश्वनाथन ने कहा कि, "(फ्रेंचाइजी के साथ धोनी का भविष्य क्या है) मुझे नहीं पता। यह एक ऐसा प्रश्न है जिसका उत्तर केवल एमएस ही दे सकता है। देखिए, हमारे लिए सवाल यह है कि हमने हमेशा एमएस द्वारा लिए गए फैसलों का सम्मान किया है। हमने यह उन पर छोड़ दिया है। और जैसा कि आप सभी जानते हैं, उन्होंने हमेशा अपने फैसले उचित समय पर लिए हैं और उनकी घोषणा की है। हम उम्मीद करते हैं कि जब वह फैसला करेंगे तो हमें फैसला मिलेगा। लेकिन हमें पूरी उम्मीद है कि वह अगले साल सीएसके के लिए उपलब्ध होंगे। यही मेरा और फैंस का नजरिया और अपेक्षाएं हैं। यही मामला है।"

Advertisement

एमएस धोनी के पूर्व साथियों, जिनमें अंबाती रायडू, सुरेश रैना और रॉबिन उथप्पा शामिल हैं। उन्होंने अगले साल एक्शन में लौटने के लिए विकेटकीपर-बल्लेबाज का समर्थन किया है। उथप्पा ने कहा कि धोनी 2024 सीजन की निराशा के बाद जोरदार वापसी करने के इच्छुक होंगे। हालांकि बतौर बल्लेबाज धोनी आईपीएल 2024 में अंतिम ओवरों में बल्लेबाजी करने आये और ताबड़तोड़ अंदाज में खेले। उन्होंने आईपीएल 2024 में खेले 14 मैच में 220.5 के शानदार स्ट्राइक रेट की मदद से 161 रन बनाये है। 

Also Read: Live Score

मई में आईपीएल 2024 सीज़न के अपने अंतिम लीग गेम में चेन्नई को आरसीबी के खिलाफ हार मिली थी जिससे 42 वर्षीय धोनी काफी निराश दिखाई दिखे। इस हार के बाद धोनी को विपक्षी खिलाड़ियों से हाथ मिलाए बिना मैदान से बाहर निकलते देखा गया। इस वजह से उनकी काफी आलोचना की गयी थी  लेकिन कई ने उन्हें डिफेंड भी किया था। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार