CSK vs DC: धोनी की टीम चैन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मैच में सीएसके के ऑलराउंडर सैम कुरेन का बल्ला जमकर गरजा है। सैम कुरेन ने 15 गेंदों पर 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 34 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली है। आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए सैम कुरेन के बल्ले का कहर सबसे ज्यादा उनके सगे भाई टॉम कुरेन पर बरसा।

Advertisement

19वें ओवर में गेंदबाजी करने आए दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज टॉम कुरेन के ओवर में जडेजा और सैम कुरेन ने मिलकर 22 रन बटोरे। वहीं इस दौरान गौर करने वाली बात यह थी कि 22 में से 17 रन सैम कुरेन ने बनाए जिसमें 1 चौका और 2 शानदार छक्के शामिल थे। टॉम कुर्रन अपने छोटे भाई के सामने काफी बेबस नजर आ रहे थे। 

Advertisement

सैम कुरेन द्वारा टॉम कुर्रन की पिटाई पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बरसात हो गई है। यूजर्स दोनों भाईयों को लेकर कई मीम्स शेयर कर रहे हैं। वहीं अगर मैच की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने आईपीएल 2021 के दूसरे मैच में टॉस जीतकर सीएसके को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया था।

सीएसके की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शुरुआती झटकों के बावजूद सात विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए हैं। सीएसके की तरफ से सुरेश रैना (54) ने अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं मोईन अली (36), सैम कुरेन (34) और जडेजा (26*) ने भी दमदार पारी खेली है। दिल्ली के लिए क्रिस वोक्स और आवेश खान ने दो-दो विकेट लिए।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार