आईपीएल 2026 से पहले सभी टीमें अपनी तैयारियों को अमली जामा पहनाने में जुटी हुई हैं। हर बार की तरह इस बार भी राजस्थान रॉयल्स पर ज्यादातर फैंस की निगाहें होंगी क्योंकि इस टीम में वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल और रविंद्र जडेजा जैसे खिलाड़ी हैं लेकिन एक खिलाड़ी ऐसा भी है जिसके बारे में बहुत कम बात हो रही है लेकिन वो अपनी टीम के लिए ट्रंपकार्ड साबित हो सकता है।

Advertisement

वो खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि किसी समय चेन्नई सुपर किंग्स के बॉलिंग अटैक की जान रहे तुषार देशपांडे हैं। तुषार इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले हैं और सीजन से पहले वो जमकर अभ्यास भी कर रहे हैं। हालांकि, अमूमन गेंद से अभ्यास करने वाले तुषार इस बार बल्ले से भी जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं और ऐसा लगता है कि शायद राजस्थान का खेमा उनकी बल्लेबाजी पर भी विश्वास जता रहा है।

Advertisement

सोशल मीडिया पर राजस्थान रॉयल्स ने देशपांडे का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें तुषार फैंस को गुडी पडवा की बधाई देते नजर आ रहे हैं और बाद में बल्लेबाजी के दौरान नेट्स में जमकर चौक-छक्के भी लगाते हैं। ये वीडियो देखकर ऐसा लगता ही नहीं कि कोई बॉलर नेट्स में बैटिंग कर रहा है बल्कि ऐसा लगता है कि कोई प्रोपर बल्लेबाज बैटिंग कर रहा है और यकीन मानिए अगर इस सीजन में तुषार अपनी बल्लेबाजी से भी राजस्थान को कुछ मैच जिता दें तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होनी चाहिए क्योंकि वो घरेलू टूर्नामेंट में कई बार ये कारनामा कर चुके हैं।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

Also Read: LIVE Cricket Score

वहीं, इसी बीच मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजस्थान के लिए एक बुरी खबर भी आई है। इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम कुरेन (Sam Curran)  ग्रोइन में चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो सकते हैं। बता दें कि 27 साल के कुरेन को राजस्थान ने आखिरी नवंबर में चेन्नई सुपर किंग्स से ट्रेड के जरिए खरीदा था। चेन्नई ने कुरेन और भारत के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को राजस्थान रॉयल्स के साथ ट्रेड किया। इसके बदले में चेन्नई को भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन मिले, जो हाल ही में T20 वर्ल्ड कप में 'प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट' रहे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार