इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) के लीग स्टेज में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) आज गुरुवार, 21 मई अपना आखिरी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलेगी। गौरतलब है कि इस मुकाबले से पहले CSK के सभी फैंस ये जानना चाहते हैं कि महान विकेटकीपर बैटर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) आज खेलने के लिए उपलब्ध होंगे या नहीं? अगर आप भी इसी सवाल का जवाब जानना चाहते हैं तो बता दें कि खुद CSK के बैटिंग कोच माइकल हसी (Michael Hussey) ने इसका जवाब दे दिया है।

Advertisement

दरअसल, GT vs CSK मैच से पहले माइकल हसी ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में हिस्सा लिया और यहां साफ शब्दों में कहा कि धोनी गुजरात टाइटंस के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। वो बोले, "मैं इस बात को कंफर्म कर सकता हूं कि वो इस वक्त धोनी टीम के साथ मौजूद नहीं हैं।"

Advertisement

उन्होंने आगे कहा, "लेकिन अगर हम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लेते हैं, तो धोनी निश्चित तौर पर टीम के साथ वापस जुड़ जाएंगे। उनके अंगूठे में थोड़ी तकलीफ है, जो अभी भी ठीक हो रही है। वो इस मैच के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं हैं। हालांकि उम्मीद है कि अगर हम प्लेऑफ में जगह बनाने में कामयाब हो जाते हैं, तो तब तक वह पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे।'

याद दिला दें कि बीते समय में 44 वर्षीय धोनी काफी चोटिल रहे हैं। वो IPL 2026 के शुरू होने से पहले खेलने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे थे, लेकिन टूर्नामेंट शुरू होता कि इससे पहले ही वो इंजर्ड हो गए। धोनी अपनी इंजरी से अब तक उबर नहीं पाए हैं, यही वज़ह है उन्होंने सीजन में एक भी मुकाबला नहीं खेला है। इससे पहले वो अपने घुटने की इंजरी से भी जूझते दिखे थे।

बात करें अगर धोनी के IPL आंकड़ों की तो वो इस टूर्नामेंट के इतिहास के सबसे कामयाब खिलाड़ियों में से एक हैं। उनकी कैप्टेंसी में चेन्नई ने पांच बार चैंपियन का टाइटल जीता है। उनके नाम 278 IPL मैचों में 5,439 रन दर्ज हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी स्क्वाड: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अकील होसेन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, मैथ्यू शॉर्ट, सरफराज खान, अमन खान, गुरजापनीत सिंह, आकाश मधवाल, जैकरी फॉल्क्स, एमएस धोनी, मैट हेनरी, श्रेयस गोपाल, राहुल चाहर, कुलदीप यादव, मैकनील। नोरोन्हा, डायने फॉरेस्टर।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार