CSK Vs KKR: केकेआर और सीएसके के बीच हमेशा ही रोमांचक मुकाबला देखने को मिलता है और खिलाड़ी फील्ड पर अपनी शत प्रतिशत देते हैं। इस मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) के खिलाड़ी फाफ डु प्लेसिस ने ऐसा ही कुछ करके सुर्खियां बटोरी हैं। 

Advertisement

दसवें ओवर की पहली गेंद पर फाफ डु प्लेसिस ने केकेआर के कप्तान इयोन मॉर्गन का हैरतअंगेज कैच लपका और बताया कि क्यों उन्हें सीएसके का सबसे अच्छा फील्डर कहते हैं। वहीं फील्डिंग के दौरान फाफ डु प्लेसिस के घुटने से खून बह रहा था लेकिन उन्होंने फील्डिंग जारी रखने का फैसला किया और सीएसके की रीढ़ बने रहे। 

Advertisement

फाफ डु प्लेसिस के ऐसा करने पर फैंस जमकर उनके जज्बे को सलाम कर रहे हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं। गौर करने वाली बात ये ही की फील्डिंग करने के बाद फाफ डु प्लेसिस सीएसके के लिए ओपनिंग बैटिंग करते हुए भी नजर आ रहे हैं। ऐसा लगता है कि फाफ डु प्लेसिस की चोट ज्यादा गंभीर तो नहीं है लेकिन फिर भी उनके ना टूटने वाले जज्बे ने फैंस को काफी प्रभावित किया है।

बता दें कि केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 171 रन बनाए हैं। खबर लिखे जाने तक सीएसके की टीम ने पहले पावरप्ले में बिना किसी नुकसान के 52 रन बना लिए हैं। आईपीएल 2021 के पहले चरण में केकेआर का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा टीम ने 7 में से सिर्फ 2 मैच जीते हालांकि, यूएई चरण में उसने अपने दोनों मैच जीतकर प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार