Chennai Super Kings vs Kolkata Knight Riders Match Prediction, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 22वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मंगलवार, 14 अप्रैल को एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच आखिरी मुकाबला पिछले आईपीएल सीजन कोलकाता के मैदान पर खेला गया था जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 19.4 ओवर मे 180 रनों का लक्ष्य हासिल करके कोलकाता नाइट राइडर्स को 2 विकेट से धूल चटाई थी। इस मुकाबले में डेवाल्ड ब्रेविस ने सिर्फ 25 गेंदों पर 52 रनों की तूफानी अर्धशतकीय पारी थी।
CSK vs KKR, IPL 2026: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू - एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
MA Chidambaram Stadium, Chennai Pitch Report
आईपीएल 2026 का 22वां मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीम रन डिफेंड करना काफी ज्यादा पसंद करती है। इस मैदान पर खेले गए आखिरी पांच टी20 मैचों में से तीन रन डिफेंड करने वाली टीमों ने जीते हैं। जान लें कि यहां टी20 में पहली इनिंग का औसत स्कोर लगभग 170 रन रहा है।
यहां खेले गए आखिरी मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने 212 रनों का स्कोर डिफेंड करके 23 रनों से जीत दर्ज की थी।
CSK vs KKR Head To Head Record
कुल - 32
चेन्नई सुपर किंग्स - 20
कोलकाता नाइट राइडर्स - 11
बेनतीजा - 01
CSK vs KKR, IPL 2026: Where to Watch?
आईपीएल 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं।
CSK vs KKR, IPL 2026: Player to Watch Out For
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम से संजू सैमसन, आयुष म्हात्रे और जेमी ओवरटन स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर कोलकाता नाइट राइडर्स टीम की तो अजिंक्य रहाणे, अंगकृष रघुवंशी और कैमरून ग्रीन अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।
CSK vs KKR Probable Playing XI
Chennai Super Kings Probable Playing XI: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़, आयुष म्हात्रे, शिवम दुबे, सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, खलील अहमद। इम्पैक्ट प्लेयर- अकील हुसैन।
Kolkata Knight Riders Probable Playing XI: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, रमनदीप सिंह, अनूकुल रॉय, सुनील नारायण, नवदीप सैनी, कार्तिक त्यागी। इम्पैक्ट प्लेयर: वैभव अरोड़ा।
CSK vs KKR Today's Match Prediction
आईपीएल 2026 के 22वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।
CSK vs KKR Match Prediction, CSK vs KKR Pitch Report, Today's Match CSK vs KKR, IPL 2026, CSK vs KKR Prediction, CSK vs KKR Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Chennai Super Kings vs Kolkata Knight Riders
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।