IPL 2021 Final CSK Vs KKR: चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच दुबई में खेले गए फाइनल मुकाबले में सीएसके ने केकेआर को 27 रनों से हराकर आईपीएल के खिताब पर कब्जा कर लिया है। यह धोनी और सीएसके के लिए चौथा आईपीएल का खिताब है।

Advertisement

आईपीएल 2021 का खिताब जीतने के बाद धोनी ने एक बार फिर से दिल जीत लिया है। धोनी ने मैच जीतने के बाद निराश इयोन मॉर्गन से काफी देर तक हाथ मिलाया और उनका हौसला बढ़या। इस दौरान धोनी को लगातर इयोन मॉर्गन से कुछ कहते हुए देखा गया था। इयोन मॉर्गन काफी निराश थे लेकिन धोनी की बातों से उनके चेहरे पर हल्की सी मुस्कान आ गई थी।

Advertisement

बता दें किचेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए थे। फाफ डु प्लेसिस ने सबसे ज्यादा 86 रनों की पारी खेली वहीं उनके जोड़ीदार ऋतुराज गायकवाड़ ने भी 32 रन बनाए। केकेआर के लिए सुनील नारायण ने दो और शिवम मावी ने एक विकेट लिया। 

जवाब में केकेआर की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 165 रन ही बना सकी। मालूम हो कि इससे पहले 2010, 2011 और 2018 में सीएसके ने धोनी की अगुआई में ही आईपीएल का खिताब जीता था। वहीं कोलकाता ने गौतम गंभीर के नेतृत्व में 2012 और 2014 में आईपीएल का खिताब जीतने में कामयाबी पाई थी।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार