Chennai Super Kings vs Mumbai Indians Dream11 Prediction, IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का तीसरा मुकाबला रविवार, 23 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 PM से शुरू होगा।

Advertisement

इस मुकाबले में आप ऋतुराज गायकवाड़ को कैप्टन के तौर पर चुन सकते हो। ये दाएं हाथ का बल्लेबाज़ IPL टूर्नामेंट में 66 मैच खेलने का अनुभव रखता है और अब 41.75 की औसत और 136.86 की स्ट्राइक रेट से 2380 रन बना चुके है। ये भी जान लीजिए कि गायकवाड़ के नाम आईपीएल में 2 सेंचुरी और 18 हाफ सेंचुरी दर्ज है।

Advertisement

इतना ही नहीं, आईपीएल का पिछला सीजन ऋतुराज गायकवाड़ के लिए किसी ड्रीम सीजन से कम नहीं था और वो विराट के बाद दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। IPL 2024 में उन्होंने 14 मैचों में 53 की औसत से 583 रन ठोके थे। गौरतलब है कि वो CSK के होम ग्राउंड पर काफी सारे मैच खेलने का अनुभव रखते हैं, यही वज़ह है उन्हें कैप्टन चुनना एक अच्छा फैसला होगा। उपकप्तान के तौर पर आप तिलक वर्मा या रोहित शर्मा का चुनाव कर सकते हो।

CSK vs MI: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - रविवार, 23 मार्च 2025
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू - एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई

CSK vs MI Pitch Report

Advertisement

आईपीएल 2025 का तीसरा मुकाबला एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेला जाएगा, जहां टॉस जीतने वाली टीम रन चेज करना पसंद कर रहीं हैं। आपको बता दें ये मैदान CSK टीम का होम ग्राउंड है और यहां बैटर और बॉलर्स दोनों के ही अच्छी मदद रहती है। गौरतलब है कि यहां पिछले 5 टी20 मैचों में से 4 रन चेज करने वाली टीमों ने जीते हैं। वहीं टी20 इंटरनेशनल में यहां पहली इनिंग का औसत स्कोर 151 रन है। पिछले आईपीएल सीजन यहां 9 मैच हुए थे जिसमें से 6 रन चेज करते हुए जीते गए थे।

ये भी जान लीजिए एमए चिदंबरम स्टेडियम में आखिरी टी20 मैच भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया था जहां टीम इंडिया ने 166  रनों का लक्ष्य हासिल करते हुए 2 विकेट से जीत हासिल की थी।

CSK vs MI: Where to Watch?

Advertisement

IPL 2025 क्रिकेट फैंस Star Sports Network और JIO Hotstar ऐप पर इन्जॉय कर सकते हैं।

CSK vs MI Head To Head Record

कुल - 37
चेन्नई सुपर किंग्स - 17
मुंबई इंडियंस - 20

Advertisement

CSK vs MI Dream11 Team

विकेटकीपर - रयान रिकेल्टन
बल्लेबाज - रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, रचिन रविंद्र, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान)
ऑलराउंडर - रविंद्र जडेजा, मिचेल सेंटनर
गेंदबाज - नूर अहमद, मथीशा पथिराना।

Chennai Super Kings vs Mumbai Indians Probable Playing XI

Advertisement

Chennai Super Kings Probable Playing XI : ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेवोन कॉनवे, रचिन रविंद्र, राहुल त्रिपाठी, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, महीथा पथिराना, नूर अहमद, खलील अहमद।

इम्पैक्ट प्लेयर - दीपक हुड्डा (बैटर)/अंशुल कंबोज (बॉलर)

Mumbai Indians Probable Playing XI: रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नमन धीर, रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, कर्ण शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, मुजीब उर रहमान।

Advertisement

इम्पैक्ट प्लेयर - अर्जुन तेंदुलकर।

CSK vs MI Dream11 Prediction, CSK vs MI, CSK vs MI Dream11 Team, Fantasy Cricket Tips, IPL 2025, CSK vs MI Pitch Report, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Dream11 Team, Playing XI, Pitch Report, Chennai Super Kings vs Mumbai Indians

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार