CSK vs SRH IPL 2021: चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले जा रहे मैच में कुछ ऐसा देखने को मिला जिसकी उम्मीद काफी कम होती है। सीएसके के कप्तान एम एस धोनी ने दीपक चाहर के ओवर में हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो का आसान सा कैच टपकाया था।

Advertisement

पहले ओवर की दूसरी गेंद पर दीपक चाहर ओवर में जॉनी बेयरस्टो से शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए विकेट के पीछे चली गई। धोनी के लिए यह काफी आसान सा कैच था और गेंद उनके दस्तानों में भी आ गई थी लेकिन थाला से चूक हो गई और कैच ड्रॉप हो गया।

Advertisement

धोनी से आसान सा कैच ड्रॉप होने के बाद दीपक चाहर थोड़े से निराश हो गए थे लेकिन उन्हें देखकर ऐसा लगा कि वह चाहकर भी धोनी से कुछ कह नहीं पाए। दीपक चाहर बिना धोनी को देखे पीछे मुड़े और हल्का सा मुस्कुराकर गेंदबाजी मार्क पर वापस गेंदबाजी कराने के लिए चले गए।

वहीं अगर मैच की बात करें तो इस मैच में हैदराबाद की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। हैदराबाद के लिए कैप्टन वॉर्नर और मनीष पांडे दोनों ने शानदार अर्धशतक लगाया। मालूम हो कि चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैरदाबाद के बीच कुल 14 मुकाबलों में 11 में सीएसके को जीत मिली है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार