इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 63वां मुकाबला सोमवार, 18 मई को चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा लेकिन मैच से पहले फैंस के मन में चेन्नई के मौसम को लेकर सवाल बना हुआ है तो चलिए आपको बताते हैं कि मैच के दौरान मौसम कैसा रहने वाला है।

Advertisement

मौसम विभाग के अनुसार, चेन्नई में आज शाम भी गर्मी और उमस बनी रहेगी। बादल छाए रहने की भी उम्मीद है, तापमान 31–35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा और आर्द्रता लगभग 83 प्रतिशत होगी। मैच के दौरान बारिश की संभावना न के बराबर जताई गई है जिसका मतलब ये है कि फैंस को पूरे 40 ओवर का मुकाबला देखने को मिल सकता है।

Advertisement

गौरतलब है कि IPL के मौजूदा सीजन में जब पिछली बार इन दोनों टीमों की टक्कर हुई थी तब सनराइजर्स हैदराबाद ने 194 रन डिफेंड करके चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रनों से हराया था। इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन ने अर्धशतक ठोके थे। ऐसे में इस मैच में चेन्नई की टीम ना सिर्फ पिछली हार का बदला लेना चाहेगी बल्कि ये मैच जीतकर प्लेऑफ की उम्मीदों को भी जिंदा रखना चाहेगी।

Also Read: LIVE Cricket Score

ये मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा जहां IPL के मौजूदा सीजन में अब तक छह में से चार मुकाबले रन चेज करने वाली टीमों ने जीतकर अपने नाम किए हैं। यहां पहले बैटिंग करने वाली टीम को कम से कम 180 रन स्कोर बोर्ड पर टांगने होंगे। बात करें यहां खेले गए आखिरी मुकाबले की तो उसमें CSK ने 19.2 ओवर में 294 रनों का लक्ष्य हासिल करके लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से धूल चटाई थी।

लेखक के बारे में

Shubham Sharma
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार