22 मई, मुंबई (CRICKETNMORE)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे पहले क्वालीफायर में मंगलवार को चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है। स्कोरकार्ड

Advertisement

इस मैच में जो टीम जीतेगी वो सीधे रविवार को होने वाले फाइनल में प्रवेश करेगी जबकि हारने वाली टीम क्वालीफायर-2 में एलिमिनेटर मैच की विजेता से भिड़ेगी।

Advertisement

क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

चेन्नई की कोशिश सातवीं बार फाइनल में प्रवेश करने की है जबकि हैदराबाद की टीम दूसरी बार फाइनल में जाने की फिराक में है।

चेन्नई ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है। सैम बिलिंग्स के स्थान पर शेन वाटसन की टीम में वापसी हुई है। हैदरबाद के कप्तान केन विलियमसन ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। 

टीम : 

चेन्नई सुपर किंग्स: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान-विकेटकीपर), शेन वाटसन, फाफ डु प्लेसिस, अंबाती रायडू, सुरेश रैना, ड्वायन ब्रावो, रवींद्र जडेजा, लुंगी नगिदी, हरभजन सिंह, दीपक चहर और शार्दूल ठाकुर। 

सनराइजर्स हैदराबाद: केन विलियमसन (कप्तान), शिखर धवन, मनीष पांडे, शाकिब अल-हसन, यूसुफ पठान, कार्लोस ब्रैथवेट, श्रीवत्स गोस्वामी (विकेटकीपर), राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, सिद्धार्थ कौल और संदीप शर्मा।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार